सक्ती जिला

आईआईएम तिरुचिरापल्ली से एमबीए की डिग्री प्राप्त की नगर के गौरव सिंघल ने, बढ़ाया नगर का मान

सक्ती। नगर के मेधावी छात्र गौरव सिंघल ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ह्यूमन रिसोर्सेज में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रकाश सिंघल के सुपुत्र गौरव सिंघल ने भारतीय प्रबंधन संस्थान तिरुचिरापल्ली से 2023 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए एमबीए की डिग्री हासिल की है।

IMG 20230406 WA0004 kshititech
एमबीए की डिग्री हासिल की गौरव सिंघल ने

उनकी सफलता पर नगर में हर्ष व्याप्त है। प्रारंभिक शिक्षा सक्ती से प्राप्त करने वाले गौरव ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर निश्चित रूप से नगर को भी गौरवान्वित किया है। परिवारजनों ,गुरुजनों ने भी उनकी सफलता को देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

IMG 20230406 WA0005 kshititech
डिग्री प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान तिरुचिरापल्ली में गौरव सिंघल
IMG 20230402 WA0004 3 kshititech
IMG 20230406 WA0002 1 kshititech

One Comment