सक्ती जिला

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: सक्ती के बाराद्वार में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 17 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

सक्ती।  आबकारी विभाग सक्ती ने मंगलवार को बस्ती बाराद्वार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले पिता-पुत्र को पकड़कर 17 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में पहले छद्म खरीदार भेजकर बिक्री की पुष्टि की गई। इसके बाद दबिश देकर मनहरण दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर के पास से दो पीले प्लास्टिक जरीकेन में कुल 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं, जगदीश दिवाकर पिता धुसी दिवाकर के घर की छत से दो जरीकेन में भरे कुल 8 लीटर महुआ शराब जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त सक्ती के स्टाफ रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, बसंती चौधरी एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button