सक्ती जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे

सकर्रा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बुंदेली के उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के सामने में पेड़ लगाया गया जिसकी देख भाल प्रति दिन पानी देने का जिम्मा मितानिनो के द्वारा लिया गया है। इस अवसर पर डॉ. छबीलाल देवांगन ने कहा कि एक एक पेड़ आप आज अपने अपने घरों पर लगाना है पेड़ हमारे जीवन में जीवन जीने के लिए अति आवश्यक है पेड़ है तो हम है और हम है तो पेड़ है दोनों एक दूसरे पर निर्भर है और जीवित है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम सौ पेड़ लगाना चाहिए कह कर संबोधित किया गया। उपस्वास्थ्य केंद्र भवन बुंदेली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मनोज कुमार गबेल विधायक प्रतिनिधि बुंदेली के द्वारा भी पेड़ लगाने और पेड़ों से मिलने वाले मनुष्य शरीर को अनको फायदे के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि बुंदेली मनोज कुमार गबेल, डॉ. छबी लाल देवांगन, श्रीमती केरा बाई गबेल, मितानिन श्रीमती गिरजा बाई गबेल, श्रीमती अहिल्याबाई महंत, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती निर्मला गबेल एवं अन्य डाक्टरों के उपस्थित में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

Related Articles

Back to top button