सक्ती जिलासक्ती नगर
गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने दी शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का किया आह्वान

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत आधारशिला है, जिस पर देश की एकता और अखंडता टिकी हुई है।
श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और जनभागीदारी से ही भारत को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकता है।




