बाराद्वार

बाराद्वार में 24 जुलाई को आयोजित श्याम भजन में शामिल होंगे देश के कई प्रसिद्ध भजन गायक

किया गया है भजन संध्या का आयोजन

पंकज जिंदल/बाराद्वार – नगर के जैजैपुर रोड में स्थित मटरू सेठ ब्रिक्स प्लांट परिसर में 24 जुलाई की रात्रि 7 बजे से विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें विशेष रूप से मारुति धाम देवघाट के बडे महाराज रामगोपाल दास जी महाराज मौजूद रहेंगे एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम के ट्रस्टी तथा खाटू श्याम के निज मंदिर सेवक पुजारी मानवेंद्र चौहान की गरिमामय उपस्थिति में भजन संध्या का आयोजन किया गया हैं।

आयोजन को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की जा रही

आयोजन समिति के आकाश जिंदल ने बताया कि 24 जूलाई की रात्रि 7 बजे से आयोजित भजन संध्या में देशभर के सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक सौरभ शर्मा कोलकाता, नितेश शर्मा कोलकाता, रेशमी शर्मा समस्तीपुर, अभिषेक नामा जयपुर के द्वारा मनमोहक भजन की प्रस्तुति दी जायेगी। आयोजन को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की जा रही है, जिसके लिए जैजैपुर रोड स्थित सेठ मटरू ब्रिक्स प्लांट परिसर में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा एवं बाबा की पूजा अर्चना के साथ ज्योत प्रज्वलित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button