सक्ती जिला

पेंडरुवां में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा अष्टमी में गरबा, नवमी पर कन्या पूजन और भंडारा

सक्ती/सपोस। ग्राम पेंडरुवां में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। दुर्गा अष्टमी के दिन शाम को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में माता की आराधना करते हुए गरबे की धुनों पर उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

पूरे नवरात्रि पर्व का संचालन कुल पुरोहित पं. संजय शर्मा और ब्रजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। नवरात्रि के अंतिम दिन बुधवार को दुर्गा चौक में नवमी पूजा संपन्न हुई। परंपरा के अनुसार नौ कन्याओं को भोजन (कन्या पूजन) कराकर भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी आयोजित किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले 25 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button