सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती के द कॉमरेशियन संस्था के विद्यार्थियों का अमरकंटक शैक्षणिक टूर, नर्मदा उद्गम और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया अनुभव

सक्ती।  सक्ती नगर में संचालित द कॉमरेशियन (The Commerican) संस्था के विद्यार्थियों ने हाल ही में अमरकंटक के लिए एक शैक्षणिक टूर किया। इस टूर में करीब 45 विद्यार्थी और शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

यात्रा का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ नई जगहों को जानना, समझना और वहाँ की सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर से जुड़ना था। विद्यार्थियों ने नर्मदा उद्गम स्थल, कपिलधारा, सोनमुड़ा, जैन मंदिर, नर्मदा आरती स्थल और नर्मदा घाट जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

विद्यार्थियों ने अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उनके लिए न केवल मनोरंजक रही, बल्कि ज्ञानवर्धक और यादगार भी बनी।

संस्था के संचालक तुलेश चंद्रा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में नई जानकारी प्राप्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समूह में कार्य करने की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

यात्रा का समापन सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान और अमर यादों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button