राजनीतिकसक्ती जिला

सक्ती ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बने पहलवान दास,भारतीय जनता पार्टी ने की 10 मंडल के अध्यक्षों की सूची जारी

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला संगठन पर्व संगठन चुनाव अंतर्गत मंडल स्तर के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची आज जारी की गई. सक्ती ग्रामीण से मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत को बनाया गया है. वही नए मंडल सिवनी रवि गबेल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए. सरागांव मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राठौर, चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा मंडल से अध्यक्ष जगदीश प्रसाद चंद्रा, अड़भार मंडल से जिवेन्द्र गबेल, डभरा मंडल से अध्यक्ष दिनेश बरेठ, कोटमी मंडल से अध्यक्ष नवल पटेल, चंद्रपुर मंडल से अध्यक्ष तिलेश माली,  छपोरा मंडल से अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज, भोथीया मंडल से मनहरण चंद्रा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. सभी की नियुक्ति की घोषणा भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला चुनाव अधिकारी के द्वारा की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button