सक्ती जिला

मरकामगोढ़ी में बड़ी चोरी का पर्दाफाश — पुलिस ने चार चोरों सहित एक नाबालिग को किया गिरफ्तार, ₹4.84 लाख का माल बरामद

सक्ती – थाना सक्ती पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए मरकामगोढ़ी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी रकम, राशन सामग्री, बीड़ी-सिगरेट सहित कुल ₹4,84,000 का माल बरामद किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया सीता देवांगन, निवासी मरकामगोढ़ी ने 05 नवंबर 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 नवंबर की शाम वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित मायके अड़भार गई थीं। अगले दिन लौटने पर उन्होंने देखा कि घर एवं दुकान का ताला टूटा हुआ है और वहां से सोने-चांदी के जेवर, ₹1 लाख नगद व दुकान का सामान कुल ₹2.50 लाख मूल्य का चोरी हो गया है।

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। सक्रिय मुखबिरों एवं सायबर टीम की मदद से मिली सूचना पर पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में वे गोलमोल जवाब देते रहे, किन्तु मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों ने बताया कि वे सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मनोज पटेल का प्रार्थिया से लेन-देन का विवाद हुआ था, इसी रंजिश में सबने मिलकर चोरी की योजना बनाई। रात में मौका पाकर घर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और दुकान का सामान चोरी कर लिया। कुछ रकम उन्होंने शराब और खाने में खर्च कर दी, शेष माल आपस में बाँट लिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम, बीड़ी-सिगरेट, राशन सामग्री, घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं
1️⃣ नरेंद्र पटेल पिता तिलेश्वर पटेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम मरकामगोढ़ी
2️⃣ देवकुमार सिदार पिता बालाराम सिदार (19 वर्ष), निवासी ग्राम मरकामगोढ़ी
3️⃣ मनोज पटेल पिता कीर्तन पटेल (26 वर्ष), निवासी ग्राम कांदानारा
4️⃣ दीपक यादव पिता स्व. मनबोध यादव (32 वर्ष), निवासी कसेरपारा सक्ती
तथा एक विधि से संघर्षरत बालक।

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button