सक्ती जिला

मालखरौदा जनपद पंचायत में सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

निराश्रित पेंशन, पारिवारिक सहायता और विकास कार्यों पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

सक्ती/मालखरौदा | 21 नवंबर
मालखरौदा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष रितेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप सहित जनपद पंचायत के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निराश्रित पेंशन तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि के पात्र लाभार्थियों के मामलों पर प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति हेतु भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने, तथा सड़क मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रस्तावों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।

जनपद पंचायत अधिकारियों ने बताया कि पारित प्रस्तावों के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को समय पर शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button