सक्ती में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट: कार से 9 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सक्ती में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.22 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
सक्ती | Your Voice
जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9.225 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 4.55 लाख रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति डिजायर कार (CG 13 AQ 2241) जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमर सिंह गुप्ता (रायगढ़) और मनीराम उर्फ बंटी ध्रुव (बिलासपुर) को गांजा परिवहन करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




