सक्ती का गौरव : 93.83% अंकों के साथ युग तिवारी ने बढ़ाया सक्ती का मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल

सक्ती। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती के मेधावी छात्र युग तिवारी पिता चंद्रप्रकाश तिवारी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युग तिवारी, अरुणा तिवारी एवं डॉ. चंद्र प्रकाश तिवारी (प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन) के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
पढ़ाई के साथ खेल में भी रहे अव्वल :-
युग तिवारी केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलकूद में भी सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। युग तिवारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजीव गुप्ता तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य राजीव गुप्ता, जनभागीदारी अध्यक्ष संजय रामचंद्र अग्रवाल सहित शिक्षकगण हेमंत शर्मा, सूरज राजपूत, अजय किशोर साह एवं युद्धवीर राठौर ने युग तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युग तिवारी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है और यह संदेश देती है कि लगन व मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।




