सक्ती जिला

सरपंच पद के लिए उपचुनाव आज, 7 प्रत्याशी मैदान में

अरूण कुमार निराला। बाराद्वार। ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती में उपचुनाव 1 जून को संपन्न होगा, जिसके लिए मतदान दल गांव के सभी 9 मतदान केन्द्रो में पहुंच गये है। उल्लेखनीय है कि विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डॉ. धीरेन्द्र खूंटे ग्राम बाराद्वार बस्ती के सरपंच पद के लिए जीतकर आये थे, लेकिन 5 मार्च 2026 को उनका असामयिक निधन हो गया था, जिस कारण ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के सरपंच पद रिक्त हो गया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के सरपंच पद हेतु उपचुनाव कराने संबंधी कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा जारी करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर से लेकर पठासीन अधिकारी नियुक्ति कर 1 जून को चुनाव की तिथि तय की गई थी। छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देसानुसार अभ्यर्थियों के लिए चुनाव हेतु नामांकन पत्र लेने, नामांकन पत्र भरने, नाम निर्देशन पत्रो की समीक्षा के बाद नाम वापसी के बाद कुल 7 सरपंच पद के लिए प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सभी प्रत्याशियो को प्रतीक चिन्हो का आबंटन किये जाने के बाद सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने अपने पक्ष के प्रचार के लिए पिछले सप्ताह भर से जूटे हुए थे। 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के 9 मतदान केन्द्रो में मतदान होगा, जिसमें गांव के 3767 मतदाता अपने नये सरपंच के लिए मतदान करेंगे। मतदान पूर्ण होने के थोडी ही देर के बाद परिणाम आ जायेगा। वही बाराद्वार टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवानो की तैनाती ग्राम बाराद्वार बस्ती में की गई है, इसके अलावा प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सरपंच पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में

उपचुनाव की तारीख तय होते ही ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती में चुनावी सरगर्मी बढ गई थी, सभी उम्मीदवार अपनी अपनी चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश करते हुए ग्रामीणों को विश्वास दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे कि मेरे से अच्छा प्रत्याशी सरपंच पद के लिए और कोई नहीं है। इस बार के होने वाले बस्ती बाराद्वार सरपंच के चुनावी मैदान में अनिल कुमार चौहान, दाऊराम तेंदुलकर, फिरत राम लहरे, प्रदुमन लाल लहरे, प्यारेलाल दिवाकर, रामलाल दिवाकर, रामनारायण चौहान सहित कुल 7 उम्मीदवार है, जिनके भाग्य का फैसला 1 जून को गांव के 3767 मतदाता करेंगे। वही भीषण गर्मी के बीच ग्राम बाराद्वार बस्ती में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, सभी प्रत्याशी विकास के वादो के साथ मतदाताओ से लगातार संपर्क कर रहे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला अब और रोचक रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button