सक्ती जिला

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में झुमुक लाल की मांग हुई पूरी, मिला मत्स्य पालन के लिए जाल

अरुण कुमार निराला/सक्ती। – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की मांगों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती विकासखंड के ग्राम अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम रेडा निवासी श्री झुमुक लाल कंवर को मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पालन कार्य के लिए जाल प्रदान किया गया। श्री झुमुक लाल मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कर मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। मछली पालन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उन्होंने समाधान शिविर में जाल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद मत्स्य पालन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शिविर स्थल पर ही उन्हें जाल उपलब्ध कराया। जाल मिलने से अब उन्हें मछली पकड़ने में आसानी होगी तथा उनके मछली पालन व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। श्री झुमुक लाल कंवर ने जाल प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी आवश्यकता का तत्काल समाधान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनके व्यवसाय को मजबूती मिलेगी और आय बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button