सक्ती जिला

कृषि विभाग शक्ति द्वारा 5 जून को गुजियाबोड में हुआ खेत बचाओ एवं धरती माता बचाओ अभियान के तहत कृषक चौपाल का कार्यक्रम

अरुण कुमार निराला/सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी स्थानों पर खेत बचाओ एवं धरती माता बचाओ अभियान का कार्यक्रम कृषि विभाग शक्ति द्वारा जोर को शोर से व्यापक रूप से किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कृषि उपसंचालक शक्ति की दिशा निर्देश में भी 5 जून को ग्राम गुजियाबोड में इस अभियान के तहत कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने किसानों को संतुलित बीज के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तो वहीं किसानों को अपने खेतों में नैनो यूरिया। नैनो डीपी के उपयोग की विधि एवं बीसीए कल्चर हरी खाद। ठेंचां प्लस मूंग का उपयोग करने की भी सलाह दी गई एवं किसानों को जागरुक करते हुए बताया गया कि वर्तमान में शासन द्वारा कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में नई उन्नत तकनीक का उपयोग करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा किसान प्राकृतिक खेती को भी अधिक से अधिक अपनाय एवं प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर हो। जिससे किसानों को और अधिक समृद्धि एवं खुशहाली मिलेगी। कृषक चौपाल कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सरपंच चेतन प्रसाद साहू एवं पंचगणों सहित कृषि विभाग शक्ति से आर ए ई ओ योगेश भारद्वाज प्रमुख रुप से मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button