बाराद्वार बस्ती के सरपंच पद का चुनाव जीता अनिल ने

3767 मतदाताओं में से 2662 ने किया मतदान, 268 मतो से जीते चुनाव
बाराद्वार। ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती में सरपंच पद हेतु उपचुनाव कराया गया, जिसमे अनिल कुमार चौहान निर्वाचित हुए। पूर्व सरपंच के असामयिक निधन हो जाने के कारण ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के सरपंच पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के सरपंच संबंधी कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा जारी करते 1 जून को चुनाव संपन्न कराया था। 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के 9 मतदान केन्द्रो में मतदान हुआ था, जिसमें गांव के 3767 मतदाताओ में से 2662 मतदाताओ ने अपने नये सरपंच के चुनाव हेतु मतदान किया था। ग्राम बाराद्वार बस्ती के सरपंच पद के चुनाव में 7 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें अनिल कुमार चौहान ने 1261 मत प्राप्त करते हुए सरपंच पद पर जीत दर्ज की एवं सरपंच निर्वाचित हुए। इसके अलावा सरंपच पद के अन्य प्रत्याशी दाऊराम तेंदुलकर को 125 मत मिले, फिरत राम लहरे को 54 मत, प्रदुमन लहरे को 132 मत, प्यारेलाल दिवाकर को 25 मत, रामलाल दिवाकर को चौहान को 72 मत मिले थे, इस प्रकार 268 मतों के अंतर से अनिल कुमार चौहान ने सरपंच पद पर जीत हासिल की। चुनाव का परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच अनिल कुमार चौहान एवं उसके समर्थको ने गुलाल लगाकर एवं मिठाई बांटते हुए जीत की खुशीयां मनाई व आतिशबाजी की गई।




