प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर भाजपा सक्ती का विशेष आयोजन आज

महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
सक्ती। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लगातार 12 वर्ष तक देश की सेवा करते हुए सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आज विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत नगर के थाना परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष महाआरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आज 10 जून 2026 को शाम 6:30 बजे किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला कालखंड बताया है।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद Kamlesh Jangde, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल सहित पार्टी के प्रदेश, जिला एवं नगर मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, नगरपालिका उपाध्यक्ष, पार्षद, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पार्टी के अनुसार यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घकालीन नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं अभिनंदन स्वरूप आयोजित किया जा रहा है।





