सक्ती जिला

12 जून को सक्ती में होगी मैराथन दौड़, युवाओं में उत्साह

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा 12 जून 2026 को जिला मुख्यालय सक्ती में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे से सेजेस स्कूल सक्ती से किया जाएगा। निर्धारित मार्ग के अनुसार प्रतिभागी सेजेस स्कूल से कचहरी चौक, गौरव पथ, बुधवारी बाजार, राजापारा चौक, शनि मंदिर चौक तथा मालखरौदा बस स्टैंड होते हुए पुनः सेजेस स्कूल पहुंचेंगे, जहां दौड़ का समापन होगा।
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक हैं तथा इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं।
इच्छुक प्रतिभागी www.shaktimarathon.com⁠� पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सक्ती कार्यालय में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और स्वस्थ एवं फिट सक्ती के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। :::

Related Articles

Back to top button