सक्ती जिला

दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

सक्ती। क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में भतीजे को शराब लेने साथ ले जाने से मना करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। समझाइश देने पहुंचे व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए चप्पल, हाथ और मुक्के से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित यादराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लिमतरा का निवासी है और रोजी-मजदूरी का कार्य करता है। 10 जून को गांव के अरुण साहू ने उसके भतीजे गणेश साहू को फोन कर अपने साथ सक्ती स्थित शराब दुकान ले जाकर शराब खरीदी थी। इसके बाद दोनों वापस गांव लौट आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी शाम करीब 5 बजे गांव में अशोक साहू की दुकान के पास पहुंचा और अरुण साहू को भविष्य में उसके भतीजे को शराब लेने अपने साथ नहीं ले जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर अशोक साहू एवं उसका पुत्र अरुण साहू गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि दोनों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थी के अनुसार, विवाद के दौरान अशोक साहू और अरुण साहू ने मिलकर उसके साथ चप्पल, हाथ और मुक्के से मारपीट की। मारपीट में उसके बांये गाल और पीठ में चोट आई है। घटना के दौरान उसकी पत्नी कविता साहू एवं भतीजी ज्योति साहू मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रार्थी ने बताया कि रिपोर्ट उसके कथनानुसार लिखी गई है जिसे पढ़कर उसने सही पाया।

Related Articles

Back to top button