भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में 14 जून को महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सक्ती द्वारा रविवार 14 जून 2026 को सायं 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, सक्ती में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। प्रेस वार्ता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रेस वार्ता में संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा संगठन ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया है।
भाजपा जिला मीडिया विभाग ने पत्रकार साथियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रेस वार्ता को सफल बनाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम विवरण:
स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, सक्ती
दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार)
समय: सायं 4:00 बजे
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तथा प्रेस वार्ता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




