सक्ती जिला
सतनामी अधिकारी-कर्मचारी संघ की मांग पर जैजैपुर सतनाम भवन के लिए बाउंड्रीवाल व शौचालय निर्माण को मिली स्वीकृति

सक्ती। सतनामी अधिकारी-कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र राय के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सक्ती रेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट कर जैजैपुर स्थित जैतखाम सतनाम भवन में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए मंत्री ने निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत करते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार धारिया, प्रदेश सचिव इंद्र कुमार खुंटियारे, जिला अध्यक्ष सक्ती अरुण कुमार सोनवानी, अमृत रात्रे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




