सक्ती जिला

बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

हसौद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरदुली के आश्रित ग्राम तुमीडीह में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के नारे लगाते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के पश्चात गांव में सीसी रोड, पचरी निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक केशव प्रसाद चंद्रा शामिल हुए। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़ा तथा कुदाल चलाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहित समस्त पंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button