क्राइम

सक्ती में बढ़ रहा कथित पत्रकारिता की आड़ में बीमा का कारोबार, लोगों और मकान मालिकों से सतर्क रहने की अपील

सक्ती। जिला मुख्यालय में इन दिनों कुछ लोग कथित रूप से पत्रकारिता से संबंध होने का दावा करते हुए जीवन बीमा योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि ऐसे कुछ लोग शहर में कार्यालय खोलकर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित करने की तैयारी में हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चा का माहौल है।

पत्रकारिता की पहचान का कथित दुरुपयोग :-

बताया जा रहा है कि कुछ लोग स्वयं को मीडिया से जुड़ा बताकर पहले लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करते हैं, फिर विभिन्न बीमा योजनाओं के नाम पर निवेश और पॉलिसी लेने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में आम नागरिकों को किसी भी योजना में निवेश करने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान और उसके अधिकृत दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।

मकान मालिक भी रहें सतर्क :-

जानकारों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति कार्यालय किराये पर लेकर इस प्रकार का कार्य शुरू करना चाहता है, तो मकान मालिकों को भी पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। कार्यालय किराये पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान, संस्था का पंजीकरण, व्यवसाय की वैधता तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न न हो।

बिना सत्यापन न करें आर्थिक लेन-देन :-

नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति के प्रभाव, परिचय या पहचान के आधार पर आर्थिक लेन-देन या बीमा संबंधी निर्णय न लें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या किसी प्रकार का संदेह हो, तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग अथवा पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button