मन्नत पूरी हुई तो गोंडवाना भवन में समाज को जोड़ा रानी गीता राणा सिंह ने

आगामी कार्यों में सफलता के बाद मन्नत पूरी होने की चर्चा से शहर में फिर हलचल
सक्ती। शहर में शनिवार को उस समय चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी श्रीमती गीता राणा सिंह ने गोंडवाना भवन में आदिवासी समाज के लोगों को एकत्र कर विशेष पूजा-पाठ एवं देव-अनुष्ठान कराया। बताया जा रहा है कि अपनी मन्नत पूरी होने के बाद श्रीमती गीता राणा सिंह द्वारा यह आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। मन्नत पूरी होने की बात सामने आते ही यह आयोजन शहर में चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि श्रीमती गीता राणा सिंह को अपने आगामी कार्यों में सफलता मिली है, जिसके बाद उन्होंने मन्नत पूर्ण होने पर देवपूजन और अनुष्ठान का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने समाजजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
गोंडवाना भवन में हुआ पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान :-
आदिवासी समाज के प्रमुख जगेश्वर सिंह राज ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी सहभागिता रही। पूजा-अनुष्ठान के बाद सैकड़ों सामाजिक बंधुओं के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी ने इसे और महत्वपूर्ण बना दिया।
सैकड़ों समाजजन हुए शामिल, सामूहिक भोज का भी आयोजन :-
कार्यक्रम में श्रीमती बॉबी रायगढ़, विजयश्री रायगढ़, नटवर लाल गोंड, बलवंत सिंह, श्रीमती गीता प्रधान नेताम, कीर्तन सिंह, चंद्रशेखर जगत, बाबूलाल, गजाधर सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, रतन सिंह, चुन्नी लाल, प्रीतम सिंह मरावी, सीताराम जगत, लीलाधर सिंह नेताम, गणपत सिंह, घुराऊ राम, महेंद्र, अयोध्या, केशव, राम प्यारे, बजरंग सिंह, भागीरथी, रामेश्वर और लखन सिंह, कुशवा राम जगत सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। मन्नत पूरी होने पर कराया गया यह विशेष देव-अनुष्ठान अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। श्रीमती गीता राणा सिंह द्वारा समाजजनों की मौजूदगी में किए गए इस आयोजन को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।


