छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 2 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सर्जिकल शिविर का आयोजन

रायगढ़। डॉ. रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल द्वारा आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को रायगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सर्जिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। इसमें डॉ. अजीत पटेल (यूरोलॉजिस्ट एवं एंड्रोलॉजिस्ट), डॉ. अजय चौधरी (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. विमल नायक (अस्थि रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार शिविर में किडनी, पथरी एवं प्रोस्टेट संबंधी रोग, हाइड्रोसील, हर्निया एवं गॉलब्लैडर तथा फ्रैक्चर एवं अन्य हड्डी संबंधी रोगों के मरीजों की जांच एवं आवश्यक ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही सर्जरी एवं अस्थि रोग विभाग का परामर्श भी निःशुल्क दिया जाएगा।

शिविर में भाग लेने के इच्छुक मरीज अग्रिम पंजीयन के लिए 6261545180, 8815832939 एवं 9201963264 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह शिविर कार्मेल स्कूल के पास, लक्ष्मीपुर डीमरापुर रोड, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) स्थित डॉ. रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल में आयोजित होगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button