सक्ती नगर
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से अभिषेक व चिराग ने की सौजन्य भेंट

सक्ती। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा कार्यकर्ता चिराग अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित आगामी कार्यों को लेकर दोनों वरिष्ठ संगठन नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर प्राप्त मार्गदर्शन मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा , चिराग अग्रवाल के लिए प्रेरणादायी रहा।




