सक्ती में बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ रहा पेयजल संकट, जलस्तर गिरा

पालिका का दावा – पूरी तरह मुस्तैद है टीम, नहीं होगी कोई दिक़्क़त
सक्ती – गर्मी जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे नगर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जैसे जैसे समय आगे बढेगा वैसे वैसे पानी समस्या और बढ़ती जाएगी। हालांकि नगरपालिका के द्वारा परेशानी से बचाने के लिए पूर्व तैयारी कर रही है। नगरपालिका के पास मौजुद टैंकरों को अपडेट कराया जा रहा है। टैंकर किराए पर रखने के लिए आम सुचना भी जारी किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए मुस्तैदी के साथ तैयार जा रही है। नगर के विभिन्न वार्डो में बोरो में पाईप बढ़ाया जा रहा है। एकाएक समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए स्टाक में मोटर पंप रख लिया गया है, ताकि मोटर खराबी की शिकायत के बाद तत्काल बोर से पानी के सप्लाई प्रारंभ हो सके। सीएमओ ने बताया कि अभी तक किसी वार्ड से पानी की समस्या की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन समय से पूर्व नगर पालिका ने तैयारी कर ली है। आवश्यकता पडने पर बोर खनन का कार्य भी कराया जा सकता है।
दिनों दिन गिर रहा जल स्तर –
दिनों दिन तालाब सुखने लगे है, हैडपंप, बोरवेलों में जल का स्त्रोत गहराते जा रहा है, जिससे नगर में गर्मी मौसम के शुरूवाती दिनों में ही जल संकट से नगरवासी जुझने लगे है। नगरवासियों को गर्मी के दिनों में जल संकट से बचाने के लिए प्रशासन की तैयारी कितनी पुख्ता है यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।
जल संरक्षण के प्रति लापरवाह होते लोग –
वैसे तो सभी इस बात से भालि भाँति अवगत है कि जल ही जीवन है, लेकिन यह सिर्फ नारा ही बनकर रह गया है। वास्तव में लोग जल संरक्षण के प्रति लापरवाह नजर आ रहे है। बहुत से स्थानों पर देखने को मिलता है कि कुछ लोग जल का दुरूपयोग करते है, जिसका खामयाजा गर्मी के शुरूवाती दिनों में ही लोगों को जल संकट के रूप में भुगतना पड़ता है।
——————————-
गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका पूरी तरह तैयार है। अभी तक जल संकट की शिकायत किसी वार्ड से नहीं मिली है फिर भी कर्मचारी समस्या के त्वरित निदान के लिए तत्पर हैं।
सौरभ तिवारी
सीएमओ, नगर पालिका सक्ती



