सक्ती जिला

बेजुबानों को पानी के लिए भटकना न पड़े इसलिए गौ सेवा समिति कर रही कोटना की व्यवस्था

सक्ती। गौ सेवा समिति निरंतर गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नेक कार्य कर रही है। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए नगर में कोटने की व्यवस्था की गई है। गौ सेवा समिति के मयंक सिंह ने बताया कि कोरोना काल में भी नगर में बहुत से कोटना की व्यवस्था की गई थी जिसका सही तरीके से उपयोग किया गया सभी में निरंतर पानी की व्यवस्था हुई और इसका लाभ गोवंश को मिला।

इस वर्ष भी लगभग 80 कोटने की व्यवस्था की जा रही है ताकि पानी के लिए बेजुबानों को भटकना न पड़े। मयंक सिंह ने कहा कि नगर के तालाबों का जल स्तर गिर रहा है। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गौ सेवा समिति कोटना की व्यवस्था करने जा रही है। इसमें नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। वे इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। साथ ही सभी अपने घर के बाहर पानी रखने का प्रयास करें जिसका उपयोग बेजुबान पीने के लिए कर सकें।

गौ सेवा समिति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों डोंगिया, पोरथा, हरेठी, टेमर, नवापारा, दर्रा में भी कोटने की व्यवस्था की जायेगी। इसमें सभी गौ सेवक तन मन से लगे हुए हैं।

क्षेत्रीय कलाकारों के सम्मान में कार्यक्रम का 16 अप्रैल को आयोजन कर रहा है एकता पत्रकार संघ सक्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button