क्राइमसक्ती जिला
Trending

सक्ती लूट कांड : दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लूट के आरोपियों का नहीं लगा कोई सुराग 

विशेष टीम कर रही जांच

सक्ती। नगर के व्यापारी के साथ हुई 22 लाख 50 हजार की लूट के मामले में अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस कप्तान ने इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम का भी गठन किया है। पुलिस लगातार आरोपियों की खोजबीन करने में लगी हुई है। 

     विदित हो कि विगत 2 दिनों पूर्व नगर के थोक किराना व्यवसाई भरत अठवानी से मालखरौदा रोड पर मोहंदी कला मोड़ के आसपास तीन बाइक सवार युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ व्यापारी पर फेंक कर करीब 22 लाख 50 हजार रूपयों से भरा हुआ बैग लूट लिया था। इसके बाद जब से पुलिस को सूचना मिली है तब से लगातार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालते पुलिसकर्मी , इनसेट में व्यापारी भरत अठवानी जिसके साथ लूट की वारदात हुई है।

साढ़े 22 लाख की लूट का मामला काफी बड़ा है इससे क्षेत्र के व्यापारियों में भी हड़कंप मचा है। लगातार व्यापारियों के मन में संशय पैदा हो रहा है कि वह भी अपने व्यवसाय का पैसा लेने के लिए गांव देहात जाते रहते हैं। व्यापारियों के मन में यह आशंका पैदा हो रही है कि वह भी सुरक्षित नहीं है। वही पुलिस दावा कर रही है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा इसके लिए विशेष टीम काम कर रही है। हर पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह ने बताया कि जब से घटना की जानकारी मिली है तब से पुलिस विभाग की टीम अपना कार्य कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से उतनी मदद नहीं मिल पाई है लेकिन फिर भी हर पहलुओं पर बारीकी से नजर रखते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी चलती आरोपियों तक पहुंच पाती है। 

———————-

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो इसके लिए पुलिस कप्तान ने विशेष टीम का गठन किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। 

गायत्री सिंह

एडिशनल एसपी, सक्ती

——

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button