सक्ती जिला

राज्य सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया, कांग्रेस ने केवल गरीबों के नाम पर नाटक रचा है – केदार कश्यप

राज्य की भूपेश सरकार केवल वादाखिलाफी वाली सरकार है, अब इसकी विदाई तय – केदार कश्यप

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार के निवास पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री

सक्ती। एक दिवसीय जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जिला पंचायत सदस्य तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मध्यप्रदेश सहप्रभारी श्रीमती विद्या सिदार के निवास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एसटी समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। वादाखिलाफी करने वाली राज्य सरकार की विदाई तय है। चंद माह के बाद चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निचले स्तर पर कमरकस तैयारी कर रहे हैं।

Your Voice को दिए बयान में कहा – भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जिस प्रकार से माहौल बना है उससे भूपेश बघेल भयभीत हैं। निश्चित तौर पर अब जनता ने ठान लिया है कि अब कांग्रेस की सरकार बदलेगी

जिस प्रकार राज्य में वातावरण का निर्माण हुआ है सभी वर्गों के साथ राज्य सरकार भूपेश सरकार ने धोखा किया है। चुनाव के कुछ महीने पहले कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए किसी को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है तो किसी को और कोई पद दिया जा रहा है। केदार कश्यप ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जिस प्रकार से माहौल बना है उससे भूपेश बघेल भयभीत हैं। निश्चित तौर पर अब जनता ने ठान लिया है कि अब कांग्रेस की सरकार बदलेगी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी।

केदार ने कहा- स्पीकर साहब का पैंतरा काम आने वाला नहीं है। सक्ती को जिला तो बना दिया लेकिन विकास के कोई काम यहां नहीं किए गए हैं

सक्ती विकास से अछूता, भाजपा की सरकार लाने कार्यकर्ताओं ने कस ली है कमर –

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि उनका अब कोई भी पैंतरा काम आने वाला नहीं है। सक्ती को जिला तो बना दिया लेकिन विकास के कोई काम यहां नहीं किए गए हैं। छत्तीसगढ़ को राज्य बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया।

आखरी सुदूर अंचल तथा बहुत से जिले बनाने का काम भी भाजपा ही ने किया। सक्ती को जिला बनाने की परिकल्पना भी भारतीय जनता पार्टी नहीं की थी और सर्वप्रथम शैक्षणिक जिले का दर्जा दिया था। हमको इस बार अवसर मिलता तो अवश्य भाजपा भी सक्ती को जिला बनाने का काम करती। कांग्रेस पार्टी ने केवल गरीबों के नाम पर नाटक रचा है। गोबर घोटाला पंद्रह सौ करोड़ का करके वे विकास की बात करते हैं। प्रधानमंत्री आवास जो केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है उसका भी लाभ गरीब तबकों तक नहीं पहुंच पाया। जिसकी जिम्मेदार राज्य सरकार है। हर वर्ग के लोगों की भावनाओं के साथ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने खिलवाड़ किया है।

श्रीमती विद्या सिदार के कार्यालय में पूर्व मंत्री केदार कश्यप

12 जातियों के एसटी में शामिल होने को लेकर प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात –


12 जातियों को एसटी में शामिल किया गया है इसके बाद खुशी जाहिर करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार के निवास पहुंचे श्री कश्यप से भेंट कर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से आज उन्हें उनका हक मिल पाया है। केदार कश्यप ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि वे आदिवासी होने के बावजूद काफी लंबे समय से पीड़ित थे। कांग्रेस ने उनकी पीड़ा को कभी नहीं समझा और कभी इधर ध्यान नहीं दिया। समाज में खुशी की लहर है निश्चित तौर पर इसका लाभ सभी को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button