छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

इस बार 75 सीट पार का लक्ष्य है, इसे प्राप्त करने सभी एकजुटता के साथ करेंगे काम – डॉ. महंत,, कहा – सक्ती मेरी जन्मस्थली, यहीं से लडूंगा चुनाव, टिकट के लिए आवेदन दिया विधानसभा अध्यक्ष ने

सक्ती। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन देकर अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। कांग्रेस के नेताओं ने गर्मजोशी से उनकी उम्मीदवारी का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा त्रिलोकचंद जायसवाल के निवास में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया कंवर को आवेदन देकर दावेदारी की।

काफी संख्या में कांग्रेस के नेता पूरे सक्ती जिले से पहुंचे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि हाईकमान ने यह निर्णय लिया है कि इस बार जिसको भी आवेदन देना है वह अपने अपने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के पास जाकर के दे सकते हैं। मैं भी इस संदर्भ में सक्ती विधानसभा के लिए आवेदन किया हूं। जो भी हाईकमान ने निर्देश दिया था उसके तहत आवेदन जमा किया जा रहा है। मैंने भी सक्ती में आज आवेदन जमा किया। मुख्यमंत्री पाटन में जाकर आवेदन जमा कर रहे हैं।

इससे यह होगा कि कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों का भी सम्मान बढ़ेगा। हमारी एकता एकजुटता का एहसास शुरू दिन से ही दिलाना है कि हम सब एक हैं ब्लॉक स्तरीय हमारी इकाई है ब्लॉक स्तर का संगठन है जिला स्तर से आगे तक पहुंचेगा।

कार्यकर्ताओं के लिए संदेश देते हुए डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सब लोग एकजुट रहे चुनाव में कई तरह की आप हमारे को बाजार भी गर्म रहता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने बहुत कुछ किया है हमारी सरकार ने सारे वादे पूरे किए हैं। युवाओं को बहुत कुछ दिया है। आने वाले समय में किसानों का और भी भला होने वाला है।

किसान नौजवानों के समर्थन की सरकार है। यह सरकार अनुसूचित जाति जनजाति की सरकार है। यह छत्तीसगढ़िया संस्कृति में रची एवं बसी हुई सरकार है। डॉ चरण दास महंत ने कहा कि जिस तरह हमने देखा है कि हम लोगों ने 70 सीट जीत दर्ज की थी। इस बार फिर भी फिर से 75 सीट पार करेंगे और इस लक्ष्य को निश्चित रूप से हासिल करेंगे।

देखिए क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने

इस अवसर पर सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत, सूरज महंत,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, गुलजार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, श्रीमती रश्मि गबेल, श्यामसुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, रीना गेवाडीन, आनंद अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, अलका जायसवाल, अमित राठौर,दिगंबर प्रसाद चौबे, रथराम पटेल

उगेंद्र अग्रवाल , राघवेंद्र सिंह, बालेश्वर साहू, अशोक यादव, साधेश्वर गबेल, राजेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मनीष कथूरिया, रामसंजीवन देवांगन, संतोष सोनी लाला, रूपनारायण साहू, श्याम राठौर, कमल साहू, सत्य प्रकाश महंत सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिर में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद –

आवेदन प्रस्तुत करने के बाद डॉक्टर चरण दास महंत ने शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर तथा शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button