सक्ती विधानसभा: चार बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने वाली महिला नेत्री विद्या सिदार भाजपा के प्रबल दावेदारों में आगे

जल्द हो सकती है दूसरी सूची जारी
सक्ती। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा इस बार टिकट वितरण की रेस में आगे नजर आ रही है। अब जल्द ही बीजेपी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी। हाल ही में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने इशारा किया था कि सप्ताह भर में दूसरी सूची जारी हो जायेगी।
अब सक्ती विधानसभा में इस बात की चर्चा चरम पर है कि भाजपा अपना प्रत्याशी किसे घोषित करेगी ? इस बात को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है कि चार बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जनता के साथ सीधा जुड़ाव रखने वाली श्रीमती विद्या सिदार टिकट की प्रबल दावेदार है। विद्या सिदार भाजपा में भी सांगठनिक स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर रही है। सामाजिक स्तर पर भी वे सक्रिय हैं। सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सिदार समाज को आगे बढ़ाने के लिए भी सदैव तत्पर रहती हैं। समाज और राजनीति में उनकी सक्रियता ही को भाजपा से टिकट के लिए प्रबल दावेदार बनाती है।

भाजपा ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश राज्य के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया था। वर्तमान में वे जिला पंचायत में सभापति के रूप में कार्य कर रही हैं।
क्यों है जीत की संभावना –
– सक्रिय महिला नेत्री का चेहरा
– 4 बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित, जिससे राजनीतिक पकड़ मजबूत
– विधानसभा में सर्व आदिवासी समाज के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक
– विधानसभा के लिए फ्रेश और सक्रिय चेहरा, जनता के बीच पैठ
– सर्व समाज के बीच मिलानसार




