कलाछत्तीसगढ़शिक्षासक्ती जिला

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, वार्षिकोत्सव”विश्वास” में दिखाया हुनर, एमएल जैन स्कूल में एनुअल कल्चर प्रोग्राम आयोजित

– नगर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल एमएल जैन हायर सेकेण्डरी में बच्चों ने प्रदर्शित की कला 

कलेक्टर ने कहा – आगे बढ़ें, जिले का नाम करें रोशन

सक्ती। नगर के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान एम  एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना शामिल हुई।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए कमिटी मेंबर्स

कलेक्टर ने मौजूद अभिभावकों से कहा कि बच्चों की सफलता के लिए सबसे जरूरी है कि वह किस क्षेत्र में रुचि रखता है और आगे बढ़ना चाहता है कभी भी माता-पिता को बच्चों के ऊपर दबाव नहीं बनना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे मेहनत करनी चाहिए। ताकि वे आने वाले समय में अपने शहर का अपने नगर का अपने स्कूल का और अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू

पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा कि यह स्कूल नगर का प्रथम अंग्रेजी माध्यम स्कूल रहा है और यहां से पढ़ने वाले उच्च पदों पर सभाएं मन है और हमारे जिले को घरवांवित कर रहे हैं। एडिशनल एसपी गायत्री सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सभी को कानून की जानकारी होनी चाहिए और उसके अनुसार रहना चाहिए ताकि आने वाले समय में छात्राएं अभिव्यक्ति ऐप से जुड़े और इसका लाभ उठाएं।

मंच पर मौजूद अतिथि एवं विद्यालय संचालन समिति के सदस्य गण

जिला शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों से आग्रह किया कि आने वाले बोर्ड परीक्षाओं में भी अच्छी मेहनत कर पढ़ाई करें और परीक्षा में बैठे ताकि हमारे जिले से भी प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में नाम आ सके और हम जिले का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर संचालन समिति के एन. एस. परिहार (अध्यक्ष), मदनमोहन शर्मा (उपाध्यक्ष), दिग्विजय सिंह गबेल (उपाध्यक्ष), नरेश कुमार सेवक (सचिव), हर महेन्दर सिंह (कोषध्यक्ष), राम अवतार अग्रवाल (सदस्य)

नृत्य प्रस्तुत करती हुई छात्राएं

ओ. पी. गबेल (प्राचार्य), आर. एल. खूंटे, श्रीमती ए. आर्या, श्रीमती हाजरा बेगम, कु. ज्योति गबेल, मधु देवांगन, नीलकंठ साहू, एम. मंजू राव, अजय साहू, पी. आनंदन, सतरूपा पटेल, ब्रजेन्द्र दुबे, निशा पटेल, ममता टंडन, पायल तिवारी, एकता देवांगन श्रद्धा सोनी, वैशाली नामदेव, किरण जायसवाल, साहिन खान, मुस्कान देवांगन, तय्यब अंसारी, खुशी अग्रवाल, दिप्ती वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

एडिशनल एसपी गायत्री सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे एवं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश गबेल
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button