सक्ती जिला

खाद्य पदार्थों में अगर मिलेगी मिलावट तो दुकानदार पर होगी कार्यवाही- देवांगन

0 जिला खाद्य अधिकारी ने ली गल्ला व्यापारियों की बैठक

सक्ती– गल्ला किराना व्यापारी संघ की बैठक लेने पहुंचे खाद्य अधिकारी दीपक देवांगन ने खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से बताया। हटरी धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि कोई भी दुकानदार तेल को खुला रखकर विक्रय नहीं करेगा। यदि ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। सरसों के तेल में किसी अन्य तेल को मिलाकर न बेचने की बात कही गई। कुछ तेल में दो प्रकार के तेल मिलाए जाते हैं उस पर उस कंपनी का प्रिंटेड होना अनिवार्य है एवं एक्सपायर्ड के सामान को  दुकान में अलग से स्थान बना कर रखना होगा उस पर लिखकर रखना होगा। नो सेल  प्रत्येक दुकानदार को अपने दुकान में इस प्रकार का एक अलग से स्थान निश्चित करना होगा एवं बेसन में किसी भी प्रकार की कोई अन्य खाद्य सामग्री नहीं मिला सकते। किसर भी प्रकार की खाद्य सामग्री में मिलावट कर यदि बेचते हुए पता चलता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस बैठक में गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल, चेंबर सक्ती ईकाई के अध्यक्ष विजय डालमिया, दिलीप अठवानी सहित काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।
——————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button