सक्ती जिला

किसी प्रकार की समस्या हो डाॅक्टर को खुलकर बताएं, तभी हो सकेगा बेहतर इलाज – डॉ गोयल

जाँच शिविर में 150 मरीज़ों ने उठाया लाभ

सक्ती। नगर के राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर रायगढ़ के तत्वधान में निशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 मरीजों ने पहुंचकर जांच शिविर का लाभ उठाया। अम्बुजा सिमेंट एवं शंकर सेल्स के संयुक्त तत्वाधान में उक्त शिविर का आयोजन किया गया था।  शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि गोयल, दंत रोग विभाग के डॉक्टर पूनम गोयल एवं मेडिसिन विभाग के डॉ गौरव देवांगन ने अपनी सेवाएं दी। ग्रामीण तथा नगरी क्षेत्र से पहुंचे मरीजों ने अपनी समस्या बता कर उसके निदान के प्रति चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर आगंतुक चिकित्सकों एवं नगर के राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि अग्रवाल बंटी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांतीय मंत्री मनीष कथुरिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सक्ती शाखा के अध्यक्ष विजय डालमिया एकता पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, अम्बुजा सिमेंट के अजय मुखर्जी मंच पर आसीन रहे।

डॉ रश्मि गोयल ने उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए ताकि समय रहते सभी प्रकार की समस्याओं का निदान हो सके।

बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित –

इस दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से मधुसूदन शर्मा, संजय रामचंद्र, गोल्डी अग्रवाल, नरेश साहू, मुकेश देवांगन,मिथिलेश जायसवाल, राम नरेश यादव, सुमित शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button