क्राइमसक्ती जिला

पुरानी रंजिश: शराब पी रहे युवक के साथ मारपीट, सक्ती जिले की नगरदा पुलिस ने एक खिलाफ किया मुकदमा कायम

सक्ती। पुरानी रंजिश को लेकर पीटने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। मामला जिले के नगरदा थाने का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजेता केवट ने रिपोर्ट लिखवाई है। प्रार्थी ने बताया कि वह ग्राम नगरदा मे रहता है। नगरदा के रामकुमार कंवर के मुर्गी फार्म में काम करता है। 19 अगस्त को 01 बजे अपने दोस्त सुनील सतनामी के साथ नगरदा होलिका दहन शमशान घाट के पास शराब पी रहे थे। उसी समय नगरदा का अजय केंवट आया और पूर्व रंजिश की बात को लेकर गाली देने लगा। मना करने पर आक्रोश में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के सिर पर, हाथ में पहने चूडा से एवं हाथ मुक्का से दोनो भुजा व नाक के पास मारपीट किये है। फिलहाल पुलिस ने अजय केवट के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button