सक्ती जिला

पुल के बीच में होल, ढक्कन टूटा लेकिन अभी तक बना नहीं

  • हर पल बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा

सक्ती। ग्राम जुड़गा से जोंगरा के बीच बने पुल जो नहर के ऊपर बना है। उसके ऊपर बने ढक्कन के टूटने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। जुड़गा में बने इस पुल पर होल को किसी तरह ढका गया है। लेकिन स्थाई उपाय करने की जरूरत है। यहां से काफी संख्या में मसानिया, जोगरा के लोग आना जाना करते हैं। रात के समय खास तौर पर दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देते हुए तत्काल उसे बनवाने की दिशा में पहल करनी चाहिए ताकि किसी अनहोनी की टाला जा सके। ग्रामवासियों ने भी इसके ढक्कन को बनवाए जाने की मांग की है। अब यह देखना लाजमी है कि कब तक इस समस्या का निदान हो पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button