सक्ती जिला

क्षेत्र के लोगों ने याद किया राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को, कहा- वे सक्ती की शान थे 

सक्ती। सक्ती रियासत के राजा स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह को उनकी तेरहवीं में राजनेताओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. सांसद कमलेश जांगड़े खनिज आयोग के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित पूर्व ऊर्जा विधान सभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, विधायक सुशांत शुक्ला ने भी पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित की. पीला महल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र भर से लोगों ने पहुंचकर राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को याद किया और उनके उत्तराधिकारी जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह को उनके पदचिह्नों पर चलने और महल के यश को बरकरार रखने की आशा व्यक्त की. सभी ने एक स्वर में राजा को याद करते हुए कहा कि वे सक्ती के सशक्त और मजबूत नेता थे। उन्होंने पूरे प्रदेश में ही नहीं वरन भारत में एक नई पहचान दिलाई है. पीला महल में राजा के ऐतिहासिक क्षणों को यादगार बनाने के लिए उनकी पुरानी तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया था जिसे आने वाले उनके समर्थक देख रहे थे और भावभीभोर हो रहे थे. राजा को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को महल में पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, गगन जयपुरिया, अभिषेक शर्मा, आशा साव, देवेन्द्र अग्निहोत्री, गेंद राम मनहर, चौलेश्वर चंद्राकर, सुदामा चंद्रा, अर्जुन राठौर, अमांड डालमिया, आयुष शर्मा, धनंजय नामदेव सहित काफी संख्या में नेता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button