सक्ती जिला

संयोगिता सिंह जूदेव को मिला सदस्यता गौरव सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सक्ती,, भाजपा के सदस्यता अभियान में जिले में संयोगिता सिंह जूदेव ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाया है जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री के द्वारा सदस्यता गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। वही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने देशभर में बीते साल सितंबर से दिसम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया था जिसमे भाजपा के सभी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का जिम्मेदारी दी गई थी उसी के तहत नवीन जिला शक्ति में भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव भाजपा सदस्य बनाने में पूरे जिले में अव्व्ल रही उन्होंने 8372 भाजपा सदस्य बनाए और प्रदेश का भाजपा संगठन ने घोषणा किया था कि जो लोग ज्यादा सदस्य बनायेंगे उनको मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान कराया जाएगा इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव को सदस्यता गौरव सम्मान से नवाजा गया । जहां एक ओर भाजपा के बड़े बड़े मंत्री, सांसद, विधायक आदि को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था जो कि कई लोग लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए हैं ऐसे में संयोगिता सिंह जूदेव के द्वारा जिले में सबसे ज्यादा सदस्य बनाया जो कि कबीले तारीफ है बहरहाल मुख्यमंत्री द्वारा संयोगिता सिंह जूदेव को सदस्यता गौरव सम्मान दिए जाने से जिले के साथ साथ चंद्रपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button