सक्ती जिलासक्ती नगर

सांसद ने संजय रामचंद्र को बनाया कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत के लिए प्रतिनिधि

सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय रामचंद्र को कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, जिला योजना मंडल तथा कलेक्टर स्तर पर आयोजित होने वाली समस्त समीक्षा बैठकों में भाग लेने हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

संजय रामचंद्र लगभग 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में कार्यरत हैं। वे पूर्व में सक्ती नगर पालिका के पार्षद, अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठनात्मक दृष्टि से भी वे भाजपा के व्यापारिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला मंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि श्री रामचंद्र की राजनीतिक समझ और अनुभव जनहित के कार्यों में प्रभावी सहयोग प्रदान करेगा। इस नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button