ग्राम असौंदा में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, पूर्व माध्यमिक शाला में हुआ झंडा रोहण, प्रभात फेरी ने जगाई देशभक्ति की भावना

सक्ती। 15 अगस्त के पावन पर्व पर ग्राम असौंदा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मुख्य कार्यक्रम के तहत शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा यह भी समझाया कि हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों ने कितनी कठिन यातनाएँ और बलिदान सहन किए।

सुबह ध्वजारोहण के बाद पूरे ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान पाठक श्री रामकुमार राठौर, प्रभारी श्रीमती स्वाति सिंह, चंद्रहास डनसेना, साहिल सिंह, सभी शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण जन एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। ग्राम के वरिष्ठजनों में ढोल नारायण पटेल, संजय राठौर, छोटेलाल पटेल, रमेश कृष्णा सिदार, त्रिभुवन सिदार, संतोष चौहान सहित अन्य ग्रामीणजन विशेष रूप से मौजूद रहे।




