सक्ती जिला
“राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति”

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। वहीं इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudarshan Reddy) को 300 वोट मिले। इस बड़ी जीत के साथ सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। 9 सितंबर को संपन्न हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 सांसदों ने वोट डाला। इन 767 वोटों में से 15 वोट रद हो गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीपी राधाकृष्णन को बधाई दिया गया।




