सक्ती जिला

स्वतंत्रता दिवस पर शराब माफिया पर कड़ा प्रहार — संयुक्त टीम ने बरामद की 76 लीटर अवैध शराब

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस के दिन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग सक्ती और मालखरौदा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 76 लीटर महुआ शराब जब्त की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पहले छद्म खरीददार के माध्यम से महुआ शराब की खरीद की गई। बिक्री की पुष्टि होते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार एवं घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई में बरामदगी

  1. वेदप्रकाश पिता रामप्रसाद, निवासी बस्ती बाराद्वार – 8 लीटर
  2. ओमप्रकाश पिता रामप्रसाद, निवासी बस्ती बाराद्वार – 22 लीटर
  3. जयप्रकाश पिता रामप्रसाद, निवासी बस्ती बाराद्वार – 6 लीटर
  4. कार्तिक राम कुर्रे पिता रंजीत, निवासी लवसरा – 25 लीटर
  5. सुरजीत पिता बहरता, निवासी डूमरपारा – 15 लीटर

सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल सिंह डनसेना, विष्णु कौशिक, भारती यादव, कमलेश, तथा परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button