सक्ती जिलासक्ती नगर

बिहान हॉस्पिटल में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. राठिया की सेवाएँ शुरू—अब सक्ती में ही मिलेगा उन्नत इलाज

सक्ती/ क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बिहान हॉस्पिटल ने अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. राठिया की नियमित उपलब्धता की घोषणा की है। उनके जुड़ने से गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार में अब और अधिक आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. एस.पी. राठिया प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए उपस्थित रहेंगे।

डॉ. राठिया की विशेषज्ञता में हृदय, फेफड़े, लिवर, किडनी सहित सभी आंतरिक रोगों का उन्नत उपचार शामिल है। साथ ही डायबिटीज, बीपी, थायरॉइड जैसी दीर्घकालीन बीमारियों के प्रबंधन में भी उनका विशेष अनुभव है। उनके आने से अब क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

बिहान हॉस्पिटल पहले से ही आईसीयू, इमरजेंसी, आधुनिक लैब, एक्स-रे, सोनोग्राफी और विभिन्न डायग्नोस्टिक सेवाओं से सुसज्जित है। प्रबंधन का कहना है कि नई विशेषज्ञ सेवाओं के साथ अस्पताल का लक्ष्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट हेतु व्हाट्सएप करें — 9109408809 बिहान हॉस्पिटल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button