उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कल 8 अक्टूबर को सक्ती आगमन, लोकार्पण और भूमिपूजन के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया अटल परिसर का होगा लोकार्पण और नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव का कल 8 अक्टूबर बुधवार को सक्ती प्रवास प्रस्तावित है। वे अपने एकदिवसीय दौरे में सक्ती जिले में आयोजित विभिन्न लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सम्मान समारोहों में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री साव का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे जांजगीर जिले के विश्राम भवन से प्रस्थान के साथ प्रारंभ होगा। वे प्रातः 11:15 बजे बुधवारी बाजार, सक्ती पहुंचेंगे, जहां अटल परिसर के लोकार्पण एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे सामुदायिक भवन सक्ती में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उपमुख्यमंत्री का दोपहर 1 बजे विश्राम भवन सक्ती पहुंचने और विश्राम के बाद 2:15 बजे मां अष्टभुजी मंदिर अड़भार में दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है।
इसके पश्चात दोपहर 2:50 बजे से 3:50 बजे तक नगर पंचायत परिसर अड़भार में आयोजित अटल परिसर लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।
इसके बाद संध्या 4:20 बजे से 5:20 बजे तक अटल चौक, अड़भार में अटल परिसर के एक अन्य लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री साव का अंतिम पड़ाव अटल चौक, डभरा रहेगा, जहां वे 5:20 बजे से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे संध्या 7:30 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। नगर वासियों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रमों की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।




