सक्ती पुलिस थाना में हुई शांति समिति की बैठक एवं लिए गए निर्णय

अरुण निराला संवाददाता सक्ती । 16 अक्टूबर की रात्रि 9:00 बजे पुलिस थाना सक्ती में शांति समिति की बैठक हुई जिसमें आगामी त्यौहार दीपावली के विषय में चर्चा हुई एवं निर्णय लिए गये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं नगर निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज , मारवाड़ी युवा मंच, व्यापारी बंधु ,जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
बैठक में ट्रैफिक समस्या जिसमें प्रमुख रूप से हटरी हॉस्पिटल रोड, गौरव पथ एवं अग्रसेन चौक स्टेशन रोड में वाहनों को खड़ा करने पर एवं दुकानों के सामने स्टॉल बनाने पर जाम हो जाता है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि जाम लगने से जिला जैसा महसूस होता है, लेकिन हम ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर देंगे। सराफा व्यवसाय में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण पुलिस की गश्त को बढाये जाने का निर्णय लिया गया। दीपावली त्यौहार के अंतर्गत नो एंट्री को 10:00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया। फायर ब्रिगेड का सुझाव मिला, क्योंकि कहीं दुर्घटना हो जाने पर उसे समय फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं हो पाती है इसलिए पहले से ही उसके तैयारी करने का निर्णय लिया गया जिसके तहत सक्ती के दोनों छोर में फायर ब्रिगेड टैंक को तैयार रहने के लिए कहा गया। फर्राटेदार वाहनों बुलेट के साइलेंसरों का दुरुपयोग एवं तीन सवारी मोटरसाइकिल चलाने वालों पर कार्रबैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी एवं रथ राम पटेल ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का गस्त बढ़ाने के लिए निवेदन किया जिस पर गस्त बढायेजाने का निर्णय लिया गया। शांति समिति की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, सक्ती थाने के नगर निरीक्षक लखन पटेल,नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल, जिला इकाई के मोहन अग्रवाल , बजरंग अग्रवाल चिंटू, राहुल अग्रवाल, मोहन देवांगन, जिला सक्ती प्रेस क्लब सक्ती के अध्यक्ष ईश्वर लोधी,कोषाध्यक्ष शम्स तबरेज पप्पू खान, जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सराफ,आलोक सराफ,अमित अग्रवाल बनवारी लाल प्रेमचंद,अनिल अग्रवाल सत्य विद्या ज्वेलर्स, संदेश सराफ एम एम गोल्ड , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शाखा अध्यक्ष मुकेश बंसल, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सोनी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश साहू, ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी, पूर्व जनपद सदस्य एवं अधिवक्ता रथ राम पटेल, संजय अग्रवाल बंटी, राजीव लोचन सिंह ठाकुर,सुधीर सराफ, गोपाल अग्रवाल, अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।वाई की जाएगी। मोटरसाइकिल एवं कार से फटाका फेक कर फोड़ने वालों के ऊपर कार्यवाही की मांग उठी जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने कहा कि इस तरह की बदमाशी करने वालों को पुलिस की तरफ से डंडों की सेवा एवं चालानी कार्रवाई का दीपावली गिफ्ट दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्वक दीपावली मनाने का आग्रह किया है एवं आम जनमानस से कहा है कि साइबर फ्रॉड से सतर्क रहे किसी भी प्रकार का फ्रॉड हो जाने पर 1930 में तुरंत डायल करें जिससे कि आपकी समस्या का समाधान हो सके।





