छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर

शहर कांग्रेस कमेटी की जवाबदारी अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे को, कहा – मिलकर करेंगे काम, संगठन को करेंगे और मजबूत

सक्ती। अब शहर कांग्रेस की कमान अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे को सौंपी गई है। वर्तमान में जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के तौर पर श्री चौबे कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

पंडित दिगम्बर प्रसाद चौबे

नगर कांग्रेस कमेटी के का. अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्होंने कहा कि मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे ताकि आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार पुनः बनें। सक्ती विधानसभा में भी हमें मिलकर कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलानी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने पंडित दिगम्बर प्रसाद चौबे को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजूबती मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ दिगम्बर प्रसाद चौबे

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, गिरधर जायसवाल, सुश्री अलका जायसवाल, पिंटू ठाकुर, सोनू कुरैशी, राम संजीवन देवांगन, गजाधर यादव, निशा महबूब खान, चांदनी साहिस, भुरू अग्रवाल, जामिल खान, रथ राम पटेल सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाए दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button