सक्ती जिला
डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — ₹20 हजार के किराना सामान चोरी के आरोपी को गिरफ्तार

डभरा (सक्ती)। डभरा पुलिस ने तेंदूमुंडी स्थित किराना दुकान से चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घोघरी गांव के आरोपी सुरेंद्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, घोघरी गांव निवासी कुशल जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 से 2 नवंबर की दरमियानी रात उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग ₹20 हजार मूल्य का किराना सामान चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र जायसवाल को घोघरी गांव से पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




