सक्ती जिला

सक्ती में बड़ा हादसा: हाइवा चालक ने 6 गायों को बेरहमी से कुचला, अक्रोशित ग्रामीण ने किया चक्काजाम

फगुरम । भद्री से सक्ती पहुंच मार्ग अंतर्गत आने वाले भाटा चौक में एक हाईवा चालक ने तेज रफ्तार में 6 गौवंशीय पशुओं के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया, जिससे सभी गायों की चिथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी ऊपर चढ़ाने के कारण किसी गाय के पेट, तो किसी के सर, तो किसी के पर, तो किसी की कमर की चटनी बन गया था। घटना बेहद दर्दनाक और खौफनाक था जिसे देखने वालों को झकझोर कर रख दिया है। घटना दिनांक 27 नवंबर की रात की है।

घटना की जानकारी अगली सुबह लगभग 5:00 बजे ग्रामीणों को होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम समाप्त कर दिया गया। चक्का जाम लगभग 4 से 5 घंटे तक रहा ।
ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र के सड़कों पर हाईवा ट्रक जैसे बड़े बड़े वाहन के चालकों द्वारा लापरवाह पूर्ण वाहन चालन किया जा रहा है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना घटित हो रहे हैं। आए दिन बेजुबान गौवंशीय पशुओं की दुर्घटना में मौत हो रही है, साथ ही साथ आमजन भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लापरवाह पूर्ण वाहन चालकों के खिलाफ शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई किया जाए ताकि ऐसे दुर्घटना पर लगाम लगाया जा सके।

बड़ी वाहन चालकों में नहीं शासन प्रशासन का खौफ।
क्षेत्र में दो पावर प्लांट संचालित हो रहे हैं जिस कारण इस क्षेत्र की सड़क 24 घंटे बड़ी-बड़ी वाहनों से व्यस्त रहता है। बड़ी-बड़ी वाहन दिन रात इसमें फराटे भरते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन हाइवा चालको द्वारा शासन प्रशासन के नियम कानून को अनदेखा कर लापरवाह पूर्वक वाहन चलाते हुए नजर आते हैं। अधिकांश चालको द्वारा ओवरलोडिंग किया जाता है और हाई स्पीड के साथ सड़कों पर रात में फराटे भरते हैं । इन वाहन चालकों में शासन प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आता।जिम्मेदार अधिकारी द्वारा भी इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती जिस कारण इन वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। जिसका खामियाजा आमजन को दुर्घटना का शिकार होकर भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button