“युवती पर सनकी का कहर: प्यार का दबाव न मानने पर दुकान में घुसकर की मारपीट”

सक्ती/डभरा। एक सनकी प्रेमी द्वारा युवती पर जबरन प्यार करने का दबाव बनाया जा रहा था, पर युवती द्वारा मना करने पर सनकी प्रेमी द्वारा गुंडागर्दी करते हुए उसके जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया । मामला डभरा डभरा अंतर्गत ग्राम बाड़ादरहा का है। मामले की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS धारा के तहत मामला दर्ज कार्यवाही कर रही है।
इस संबंध में पीड़िता प्रियंका महिलांगे (30 वर्ष) ने थाने में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह अपने गांव में ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई सेंटर चलाती हैं। 9 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे गांव के ही मनोज कुमार महंत पिता स्व. चमरा दास महंत उनके दुकान में जबरन घुस आया और अश्लील गालियां देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की तथा गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।
आवेदिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले एक वर्ष से उन्हें परेशान कर रहा है। वह जबरन प्रेम संबंध बनाने का दबाव डालता है और इंकार करने पर वाट्सएप्प में अश्लील संदेश व फोटो भेजकर प्रताड़ित करता है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी नशे का आदि है और आए दिन उनके साथ गाली-गलौज व धमकी देता है।
महिला ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी ने दुकान को जला देने की धमकी भी दी। मारपीट से उनके गाल और गले में चोट के निशान आए हैं।
पीड़िता ने थाना प्रभारी डभरा से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी किसी भी समय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है, जिससे उनका परिवार भयभीत है।
गांव में इस घटना की चर्चा तेज है और लोग प्रशासन से महिला को सुरक्षा दिलाने एवं आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।




